jharkhand-old-vehicles-hsrp-installation-authorise

झारखंड के वाहन मालिकों को बड़ी राहत, अब पुराने वाहनों पर सीधे डीलरशिप से लगवा सकेंगे HSRP

झारखंड राज्य के वाहन स्वामियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहतभरी खबर है. अब 01.04.2019 से पूर्व निर्मित एवं पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने के लिए वाहन मालिक सीधे अपने व

By Vaibhaw Vikram
झारखंड के वाहन मालिकों को बड़ी राहत, अब पुराने वाहनों पर सीधे डीलरशिप से लगवा सकेंगे HSRP

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड राज्य के वाहन स्वामियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहतभरी खबर है. अब 01.04.2019 से पूर्व निर्मित एवं पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने के लिए वाहन मालिक सीधे अपने वाहन निर्माता कंपनी के अधिकृत डीलरशिप/शोरूम से संपर्क कर सकते हैं. उल्लेखनीय है कि झारखंड में पुरानी वाहनों पर HSRP लागू करने की प्रक्रिया पिछले दो दशकों से अधिक समय से विभिन्न न्यायिक एवं प्रशासनिक कारणों से लंबित रही है. इसके कारण लाखों वाहन स्वामी इस सुविधा से वंचित थे.

इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH), भारत सरकार ने दिनांक 16 जून 2026 को सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन सचिवों एवं परिवहन आयुक्तों को जारी पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया है कि वाहन निर्माता कंपनियों के अधिकृत डीलर अपने निर्माताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई HSRP को पुराने वाहनों पर भी लगा सकते हैं तथा इसके लिए राज्य सरकार अथवा केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन से किसी पृथक अनुमोदन की आवश्यकता नहीं है.

यह व्यवस्था विशेष रूप से उन वाहन स्वामियों के लिए राहत लेकर आई है जिन्हें अन्य राज्यों में HSRP नहीं होने के कारण चालान एवं जुर्माने का सामना करना पड़ रहा था. HSRP वाहन सुरक्षा, वाहन की पहचान, चोरी की रोकथाम तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. मंत्रालय द्वारा की गई यह व्यवस्था झारखंड राज्य में संचालित सभी पुराने वाहनों पर HSRP की व्यापक कवरेज सुनिश्चित करेगी तथा सड़क सुरक्षा एवं वाहन पहचान प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएगी.

यह भी पढ़ें: डुमरी में SDM और BDO के पद खाली रहने पर भाजपा का हमला, सुरेंद्र कुमार ने सरकार पर साधा निशाना

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा