प्रतिनिधिमंडल की सूची

JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की प्रतिनिधिमंडल की सूची, छात्र प्रतिनिधि करेंगे वार्ता का नेतृत्व

JPSC-JSSC Reform Manch ने प्रस्तावित वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है.

By Ark Sahuliyar
JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की प्रतिनिधिमंडल की सूची, छात्र प्रतिनिधि करेंगे वार्ता का नेतृत्व

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
JPSC-JSSC Reform Manch ने प्रस्तावित वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल की सूची जारी कर दी है. मंच की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बैठक में सभी मांगों, तथ्यों और मुद्दों को केवल छात्र प्रतिनिधि ही प्रस्तुत करेंगे, जबकि पत्रकार एवं कानूनविद अभिभावक और मार्गदर्शक की भूमिका में उपस्थित रहेंगे.

छात्र प्रतिनिधि
1. रविन्द्र पासवान
2. पीयूष कुमार सिंह
3. रविन्द्र कुमार रवि
4. राजेश प्रसाद
5. नीतू कुजूर
6. कार्तिक सोरेन
7. संदीप कुमार
8. शालू सिंह

पत्रकार प्रतिनिधि (अभिभावक के रूप में)
1. शंभूनाथ चौधरी
2. विकास वर्मा

कानूनविद (अभिभावक के रूप में)
1. अजीत कुमार

मंच द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पत्रकार और कानूनविद केवल छात्रों के अभिभावक एवं मार्गदर्शक के रूप में प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित रहेंगे. बैठक के दौरान किसी भी विषय, तथ्य या मांग को प्रस्तुत करने का अधिकार केवल छात्र प्रतिनिधियों के पास होगा. इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि पत्रकार एवं कानूनविद किसी भी प्रकार की बातचीत, बयान या तथ्य प्रस्तुत नहीं करेंगे. मीडिया से जुड़े अभिभावकों को बैठक स्थल के भीतर प्रवेश करते समय माइक, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस अथवा किसी भी प्रकार का साउंड सिस्टम साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी.
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा