न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज राज्यभर में कुल JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. राज्यभर में कुल 813 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न करायी जाएगी. परीक्षा के मद्देनजर राज्यभर में प्रशासन हाई अलर्ट पर है. इस परीक्षा में 3.22 लाख से अधिक अभ्यार्थी शामिल होंगे. राजधानी रांची में कुल 121 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी. परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा. आयोग ने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सख्त सलाह दी है. परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित हैं.
इसे भी पढ़ें: मांडर में महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर; रांची रेफर