मानसून सत्र

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने तसर उद्योग को स्पेशल पैकेज और सिंचाई नहरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में उठाई मांग

तसर उद्योग से जुड़े अधिकांश सामान्य सुविधा केंद्र भी बंद हो गए हैं

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने तसर उद्योग को स्पेशल पैकेज और सिंचाई नहरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में उठाई मांग

मधुसूदन/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सोमवार को विधानसभा में क्षेत्र से जुड़े रोजगार और सिंचाई के महत्वपूर्ण मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया. शून्यकाल के दौरान विधायक ने झारखंड में तसर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार से स्पेशल पैकेज की व्यवस्था करने की मांग की. उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में तसर उत्पादन में भारी कमी आई है, जो चिंता का विषय है. तसर उद्योग से जुड़े अधिकांश सामान्य सुविधा केंद्र भी बंद हो गए हैं, जबकि ये केंद्र स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन के प्रमुख माध्यम हुआ करते थे.

विधायक ने कहा कि तसर उद्योग से बड़ी संख्या में ग्रामीण और मजदूर परिवार जुड़े हुए हैं. ऐसे में सरकार विशेष पैकेज उपलब्ध कराकर तसर उत्पादन को बढ़ावा दे, ताकि रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें और इस पारंपरिक उद्योग को मजबूती मिल सके.

वहीं, विधायक ने सरायकेला-खरसावां जिले में सोना सिंचाई योजना के तहत खरसावां शाखा नहर से निकलने वाली छह अदद वितरणियों के जीर्णोद्धार का मामला भी विधानसभा में उठाया. तारांकित प्रश्न संख्या-03 के माध्यम से उन्होंने सरकार से इन नहरों की वर्तमान स्थिति और जीर्णोद्धार की कार्रवाई की जानकारी मांगी.

सरकार की ओर से बताया गया कि सोना मुख्य नहर से निकलने वाली चार वितरणियां जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं. नहरों के बेड में गाद जमा होने, जगह-जगह झाड़ियां उगने तथा नहर के बैंक का अस्तित्व समाप्त होने के कारण कुछ ही दूरी तक पानी पहुंच पाता है. इन वितरणियों के जीर्णोद्धार के लिए कार्यपालक अभियंता, जलपथ प्रमंडल चाईबासा द्वारा प्राक्कलन समर्पित किया जा चुका है. सरकार ने बताया कि कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: गांडेय के चरघरा गांव से वन विभाग ने पकड़ा लकड़बग्घा, पैर में लगी थी चोट

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा