15 जून से शुरू होगा कोल्हान का सबसे बड़ा पांच दिवसीय धार्मिक मेला, एक लाख लोगों के पहुचने की उम्मीद

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
15 जून से शुरू होगा कोल्हान का सबसे बड़ा पांच दिवसीय धार्मिक मेला, एक लाख लोगों के पहुचने की उम्मीद

न्यूज़ 11भारत /10 जून /प्रभात कुमार 

पोटका : रोजो संक्रांति के उपलक्ष्य में आगामी 15 जून से मुक्तेश्वर धाम हरिणा में आयोजित होने वाले कोल्हान के सबसे बड़े धार्मिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं. मेला शुभारंभ से चार दिन पूर्व बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ मेला एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

मेला संचालन, सुरक्षा और सुविधाओं पर हुई विस्तृत समीक्षा

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मेला समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला संचालन, विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि हरिणा मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जहां झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

हरिणा को पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार कर रही काम : विधायक

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार हरिणा को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. उन्होंने कहा कि हरिणा मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं. विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी : संजीव सरदार

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि हरिणा मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है. उन्होंने मेला समिति और प्रशासन से आग्रह किया कि वे सेवा भाव के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां से अच्छी यादें लेकर जाएं. उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन और जनसहयोग से इस बार का मेला पहले से अधिक भव्य, व्यवस्थित और ऐतिहासिक बनेगा.

हुड़दंगियों और रैश ड्राइविंग पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर - डीएसपी

मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार राजवार ने कहा कि मेला के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप मेले में पूर्ण शराबबंदी लागू रहेगी तथा बाइक स्टंट, रैश ड्राइविंग और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मेले का आनंद ले सकें.

यह भी पढ़ें: आयुक्त ने की विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा