अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान

रांची के इटकी प्रखंड में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के लिए भूमि का किया गया निरीक्षण 

देश के तीन राज्यों में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना की घोषणा के क्रम में झारखंड में प्रस्तावित संस्थान के लिए रांची जिले के इटकी प्रखंड में भूमि चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है.

By Ark Sahuliyar
रांची के इटकी प्रखंड में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के लिए भूमि का किया गया निरीक्षण 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
केंद्र सरकार द्वारा देश के तीन राज्यों में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना की घोषणा के क्रम में झारखंड में प्रस्तावित संस्थान के लिए रांची जिले के इटकी प्रखंड में भूमि चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसी क्रम में राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने गुरुवार को इटकी प्रखंड में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ भूमि की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक पहलुओं की समीक्षा की.

अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने अंचल अधिकारी, इटकी को संस्थान की स्थापना के लिए 40 एकड़ भूमि चिन्हित करते हुए उसकी नापी का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आगामी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाई जा सकें. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना से झारखंड में आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण को नई दिशा मिलेगी. साथ ही राज्य के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा. निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी, इटकी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला यक्षमा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- पलामू में डिज़्नीलैंड मेला प्रदर्शनी के टेंडर की प्रक्रिया पूरी, पवन कुमार गुप्ता को मिला जिम्मा

 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा