लंबित दाखिल-खारिज

लातेहार: उपायुक्त के निर्देश पर लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन हेतु जिले में अंचलवार/हल्कावार राजस्व शिविर आयोजित

11 और 18 अगस्त 2026 को सभी प्रखंडों में लगेंगे विशेष शिविर

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
लातेहार: उपायुक्त के निर्देश पर लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन हेतु जिले में अंचलवार/हल्कावार राजस्व शिविर आयोजित

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार: उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिले में दाखिल-खारिज के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता लातेहार  सलमान जफर खिजरी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को अंचलवार/हल्कावार राजस्व शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है.शिविर में दाखिल-खारिज, लगान रसीद, सीमांकन एवं अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का ऑन-स्पॉट निष्पादन किया जाएगा.

शिविर की तिथि एवं स्थान:

1. लातेहार प्रखंड परिसर  
- 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 05 तक  
- 18.08.2026 - हल्का संख्या 06 से 10 तक  

2. चंदवा प्रखंड परिसर  
- 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 05 तक  
- 18.08.2026 - हल्का संख्या 06 से 10 तक  

3. बालूमाथ प्रखंड परिसर  
- 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 03 तक  
- 18.08.2026 - हल्का संख्या 03 से 06 तक  

4. बरियातू प्रखंड परिसर  
- 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 04 तक  
- 18.08.2026 - हल्का संख्या 05 से 07 तक  

5. हेरहंज प्रखंड परिसर  
- 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 02 तक  
- 18.08.2026 - हल्का संख्या 03 से 04 तक  

6. मनिका प्रखंड परिसर  
- 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 04 तक  
- 18.08.2026 - हल्का संख्या 05 से 07 तक  

7. बरवाडीह प्रखंड परिसर  
- 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 05 तक  
- 18.08.2026 - हल्का संख्या 06 से 10 तक  

8. गारू प्रखंड परिसर  
- 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 04 तक  
- 18.08.2026 - हल्का संख्या 05 से 08 तक  

9. महुआडांड़ प्रखंड परिसर  
- 11.08.2026 - हल्का संख्या 01 से 04 तक  
- 18.08.2026 - हल्का संख्या 05 से 08 तक

अपर समाहर्ता ने सभी अंचलाधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.सामान्य जनता से अपील की गई है कि वे अपने-अपने हल्के की निर्धारित तिथि को आवश्यक कागजातों के साथ संबंधित प्रखंड परिसर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं.

यह भी पढ़ें: देवरी प्रखंड के डहुआ टांड़  गांव सड़क पर जल जमाव की शिकायत पर अंचलाधिकारी गंभीर, समस्या के निदान का दिया निर्देश

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा