बहरागोड़ा में वामदलों का विरोध प्रदर्शन, पिनाराई विजयन पर ED कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध

By Vaibhaw Vikram
बहरागोड़ा में वामदलों का विरोध प्रदर्शन, पिनाराई विजयन पर ED कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा बाजार स्थित सीपीआई (एम) पार्टी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य कमेटी सदस्य स्वपन कुमार महतो एवं लोकल कमेटी सदस्य झंटू मुंडा के नेतृत्व में वामदलों ने विरोध प्रदर्शन किया.  प्रदर्शनकारियों ने सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य एवं विपक्ष के नेता Pinarayi Vijayan के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही है.  उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से वामपंथी आंदोलन को कमजोर नहीं किया जा सकता और जनता हमेशा लोकतांत्रिक संघर्षों के साथ खड़ी रही है. 

वामदल नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि केरल में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और उसके बाद हुई ईडी कार्रवाई कई सवाल खड़े करती है.  उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई सुनियोजित राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है. 

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि वामपंथी कार्यकर्ता किसी भी दबाव या धमकी के आगे झुकने वाले नहीं हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा.  साथ ही उन्होंने देशभर में केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ उठ रही आवाजों का समर्थन करते हुए झारखंड के सभी वर्गों से एकजुट होकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया.  इस अवसर पर अभिजीत जाना, रेवती सिंह मुंडा, तारकेश्वर घोष, तपन विशाल, राजकुमार दुबे, साधन नायक, तपन नायक, पागलु मुंडा, मानिक चांद मुंडा, गौरांग पाइकिरा, भीमानंद महतो, रवि बेहरा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: कलस्टर सिस्टम और देशव्यापी पेपर लीक के खिलाफ AISA और RYA का जोरदार प्रदर्शन, रेड़मा चौक पर किया चक्का जाम

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा