पलामू में वज्रपात का कहर, आम के पेड़ के नीचे बैठे तीन लोग झुलसे

By News11 Bharat
पलामू में वज्रपात का कहर, आम के पेड़ के नीचे बैठे तीन लोग झुलसे

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: ​
नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र की खैरादोहर पंचायत के ग्राम जवाड़ (टोला बस्काटिया) में अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त तीनों लोग एक आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज आंधी और हल्की बारिश के साथ अचानक पेड़ पर जोरदार वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से तीनों झुलस गए.

​घायलों की पहचान उपेंद्र राम (पिता डोमन राम), कौशल कुमार (पिता विनोद राम) और पुनिल कुमार (पिता संतोष राम) के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद तीनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, छत्तरपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर (एमएमसीएच) रेफर कर दिया है, जबकि एक का इलाज यहीं जारी है.

यह भी पढ़े: गुमला: तेज बारिश और आंधी ने उजाड़ा आशियाना, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा