न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र प्रधान ने राँची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुँचकर जेपीएससी एवं जेएसएससी अभ्यर्थियों के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में शामिल छात्रों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना.
इस अवसर पर श्री प्रधान ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता पर युवाओं का विश्वास बना रहना चाहिए. यदि राज्य सरकार निष्पक्ष जांच कराने में असमर्थ है, तो पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, ताकि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो सके.
उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार पार्टी छात्रों और युवाओं की न्यायपूर्ण मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा उनके अधिकारों की आवाज़ हर मंच पर उठाती रहेगी. चिराग पासवान देश के उन प्रमुख युवा नेताओं में रहे हैं जिन्होंने छात्रों एवं युवाओं के हितों की रक्षा के लिए समय-समय पर केंद्र सरकार के समक्ष उनकी आवाज़ बुलंद की है. उन्होंने कहा कि पासवान छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए हर लोकतांत्रिक मंच पर मजबूती से संघर्ष जारी रखेंगे. इस मौके पर उमेश तिवारी, रतन पासवान, भोला जी एवं कई अन्य लोग मौजूद रहे
यह भी पढ़ें: मुखिया फंड की सड़क पर बवाल, ग्रामीणों ने रुकवाई 90 फीट पीसीसी सड़क की ढलाई