लोहरदगा: 30 मई को होगा इंटक यूनियन का महाधिवेशन, श्रमिकों की मांगों को लेकर किस्को में बनी रणनीति

By News11 Bharat
लोहरदगा: 30 मई को होगा इंटक यूनियन का महाधिवेशन, श्रमिकों की मांगों को लेकर किस्को में बनी रणनीति

न्यूज़11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन इंटक के आगामी महाधिवेशन 30 मई को आयोजित कार्यकम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यक्रम स्थल मिडिल स्कूल किस्को खेल मैदान में आयोजित की गई. इंटक यूनियन के अध्यक्ष निशीथ जायसवाल की नेतृत्व में में खुले मैदान में कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक हुई, जिसमें महाधिवेशन को ऐतिहासिक और सफल बनाने की रणनीति तय की गई.

बैठक में लोहरदगा, गुमला, लातेहार क्षेत्र के बॉक्साइट-कोल खदानों से जुड़े यूनियन के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे. अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "यह महाधिवेशन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हजारों श्रमिकों के हक की आवाज बुलंद करने का मंच है. वेतन विसंगति, सुरक्षा उपकरण, स्थायी रोजगार और पेंशन जैसी मांगों पर प्रस्ताव पारित कर सरकार,विभिन्न कंपनियां तक पहुंचाएंगे."

इस ऐतिहासिक महाधिवेशन में इंटक यूनियन एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता, मंत्रीगण तथा विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे. राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी से श्रमिकों की मांगों को और मजबूती मिलेगी. महाधिवेशन में ठेका प्रथा खत्म करने, हिंडाल्को व अन्य कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी.

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी ने कहा कि मजदूरों के वार्षिक अधिवेशन हमारे लोहरदगा जिला के लिए ऐतिहासिक होगी साथ ही हजारों हजार के संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस मैराथन बैठक में इंटक यूनियन के जिला उपाध्यक्ष एकरामुल अंसारी,कोषाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष युनुस अंसारी,सामुल अंसारी,ऐनुल अंसारी,युनुस अंसारी,असलम अंसारी,सोमरा उरांव,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनौव्वर आलम,युवा विधानसभा उपाध्यक्ष फारूक हुसैन,नुसरत अंसारी,रेयाज अंसारी,खुदी तूरी, हन्नान अंसारी,प्रकाश उरांव,अख्तर अंसारी,रौनक इकबाल,जफरुल अंसारी,संजू तूरी,तबरेज अंसारी,साकिर अंसारी,बीरेंद्र उरांव,सैफ खान,शेख सादिक, मौजूद थे.

यह भी पढ़े: मनोहरपुर में 3 साल से ठप पेयजल योजना पर बवाल, जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने DC को सौंपा ज्ञापन
 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा