निरीक्षण

बहरागोड़ा में एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, आंगनबाड़ी से पंचायत भवन तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

15वें वित्त आयोग की योजनाओं एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बहरागोड़ा में एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, आंगनबाड़ी से पंचायत भवन तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत में गुरुवार को एलआरडीसी नितिन निखिल सुरीन ने विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ बीडीओ केशव भारती, सीओ राजा राम मुंडा तथा प्रखंड प्रशासन की टीम मौजूद रही.

निरीक्षण के दौरान जांझीया आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली (राशन) दुकान, मध्य विद्यालय आडंग, सांड्रा स्वास्थ्य केंद्र, 15वें वित्त आयोग की योजनाओं एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने बताया कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर इस तरह का निरीक्षण किया जाता है.

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण एवं साफ-सफाई की व्यवस्था देखी गई. राशन दुकान में खाद्यान्न का स्टॉक, लाभुकों को मिलने वाले राशन की मात्रा और वितरण व्यवस्था की जांच की गई. वहीं मध्य विद्यालय आडंग में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता तथा शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया गया. पंचायत भवन में योजनाओं के संचालन, कार्यालय की कार्यप्रणाली और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई.

निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिस पर एलआरडीसी ने संतोष व्यक्त किया. मौके पर स्थानीय मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जन वितरण प्रणाली के डीलर, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा प्रखंड प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा पहुंचे विदेशी सैलानी, दनगद्दी पर्यटन स्थल का किया भ्रमण, आसपास के आकर्षक दृश्य देखकर हुए रोमांचित

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा