महावीर मोड़ में लगा ट्रांसफार्मर बना शोपीस, वर्षों बाद भी बिजली का इंतजार कर रहे ग्रामीण

By Vaibhaw Vikram
महावीर मोड़ में लगा ट्रांसफार्मर बना शोपीस, वर्षों बाद भी बिजली का इंतजार कर रहे ग्रामीण

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महावीर मोड़ के आस-पास रहने वाले लोगों का सालों पुराना बिजली का सपना आज भी अधूरा है. दशकों के लंबे इंतजार के बाद जब इस इलाके में बिजली के पोल गड़े, तार खींचे गए और आखिरकार ट्रांसफार्मर भी लग गया, तो ग्रामीणों की आंखों में रोशनी की नई उम्मीद जागी थी. लेकिन सब कुछ तैयार होने के बाद भी आज तक इस ट्रांसफार्मर को चालू नहीं किया जा सका है. दुकानों और घरों के सामने खड़ा बिजली का ढांचा अब स्थानीय लोगों के लिए सिर्फ एक शोपीस बनकर रह गया है.

​अधिकारियों के भरोसे के बीच अंधेरे में कट रही रातें.
​स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिजली चालू कराने को लेकर कई बार बिजली विभाग के चक्कर काटे गए हैं. विभागीय अधिकारियों से जब भी बात होती है, तो हर बार एक ही रटा-रटाया जवाब मिलता है कि "बस कुछ ही दिनों में लाइट चालू हो जाएगी." लेकिन अधिकारियों के ये 'कुछ दिन' कब बीतेंगे और कब ग्रामीणों के घरों का अंधेरा दूर होगा, यह कोई नहीं जानता. जब पोल, तार और ट्रांसफार्मर जैसी बड़ी चीजें लग चुकी हैं, तो सिर्फ कनेक्शन जोड़ने में इतनी देरी क्यों हो रही है, यह समझ से परे है..

​ग्रामीणों में बढ़ रहा है भारी जनआक्रोश
​सालों से ढिबरी और लालटेन की रोशनी में जीने को मजबूर यहाँ के लोग अब शासन और प्रशासन की इस सुस्ती से बेहद आहत हैं. क्षेत्र में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. अब देखना यह है कि बिजली विभाग महावीर मोड़ के इन लाचार ग्रामीणों की सुध कब लेता है और कब इनके घरों तक असल मायने में विकास की रोशनी पहुंचती है.

यह भी पढ़ें: पलामू में व्यवसायियों का डर दूर करने उतरी पुलिस, मेदनीनगर बाजार में किया पैदल मार्च

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा