वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: बरही और चौपारण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है. सोमवार को चौपारण की बिजली के 33 KV लाइन में मेंटेनेंस कार्य चलने के कारण 5 घंटे बिजली ठप रहेगी. बरही SDO ने जनता से सहयोग की अपील की है. 22 जून को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक 33 केवी बरही-चौपारण लाइन में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसलिए पांच घंटे विद्युत आपूर्ति में व्यवधान रहेगा.
इस दौरान 33 केवी बरही से चौपारण लाइन पूरी तरह बंद रहेगी, जिसके कारण चौपारण प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बरही के विद्युत कार्यपालक अभियंता (SDO) ने बताया कि आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है. उन्होंने उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और विभाग के इस कार्य में सहयोग की अपील की है.
विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली से संबंधित जरूरी काम पहले निपटा लें. पानी का स्टोर, मोबाइल चार्जिंग, इनवर्टर बैकअप जैसे इंतजाम कर लें ताकि परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें: चौपारण में 6 लेन निर्माण में लापरवाही से जोकट में महाजाम, 12 किमी तक लगी वाहनों की कतार, यात्री परेशान