हिमांशु हत्याकांड

जमशेदपुर हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने किया सरेंडर

ADG मनोज कौशिक की निगरानी में चली कार्रवाई, अधिकांश आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख के इनामी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

By Ark Sahuliyar
जमशेदपुर हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने किया सरेंडर

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर
/डेस्क: जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के बीच मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने जमशेदपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पुलिस ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

घटना के बाद से ADG मनोज कौशिक कर रहे थे लगातार मॉनिटरिंग
हत्याकांड के सामने आने के बाद से ही पूरे मामले की निगरानी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) मनोज कौशिक स्वयं कर रहे थे. उनके नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों ने लगातार छापेमारी और कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. ADG मनोज कौशिक समय-समय पर जांच की समीक्षा कर रहे थे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे, जिससे फरार आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली. पुलिस ने पूरे मामले में तकनीकी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. इसी क्रम में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने अंततः जमशेदपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया.

यह भी पढ़ें- अंधेरे से मुक्ति: अदाणी फाउंडेशन की 'सोलर हाई मास्ट लाइट' से जगमगाए गांव

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा