Major police operation in Saranda forest; illegal

सारंडा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध महुआ शराब भट्ठियां ध्वस्त

सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से पनप रहे अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है. नशा मुक्त अभियान के तहत किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टाटिबा गांव के पास प

By Vaibhaw Vikram
सारंडा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध महुआ शराब भट्ठियां ध्वस्त

रोहन निषाद/न्यूज11 भारत
चाईबासा/डेस्क:
सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से पनप रहे अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है. नशा मुक्त अभियान के तहत किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टाटिबा गांव के पास पहाड़ी-जंगली इलाके में छापेमारी कर 2 से 3 अवैध महुआ शराब भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटिबा के आसपास जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब बनाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर क्षेत्र में सघन छापेमारी शुरू की. कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर प्लास्टिक ड्रमों में जावा महुआ तैयार कर शराब बनाने का काम चल रहा था. 

पुलिस ने मौके पर मिले जावा महुआ को नष्ट कर दिया. शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे प्लास्टिक ड्रम, बर्तन, चूल्हे और अन्य सामान को भी तोड़ दिया गया. पुलिस की अचानक दबिश से अवैध कारोबारी जंगल का फायदा उठाकर भागने में तो सफल रहे, लेकिन अपना सामान नहीं बचा सके. पुलिस का दावा है कि फरार कारोबारियों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. 

इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय शराब माफियाओं में खलबली मच गई है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक इस ध्वस्तीकरण से माफियाओं को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है.छापेमारी के दौरान पुलिस ने भट्ठियों के पास जंगल से काटकर लाई गई लकड़ियों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया, जिसका उपयोग शराब पकाने में हो रहा था. पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली इन लकड़ियों को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया. 

ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की. लोगों का कहना है कि अवैध शराब का धंधा युवाओं को नशे की लत में धकेल रहा था और गांव का सामाजिक माहौल खराब कर रहा था. उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस की सख्ती से इस अवैध कारोबार पर लगाम लगेगी.अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब निर्माण न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि सारंडा के वन और पर्यावरण के लिए भी खतरा है. पुलिस ने कहा कि नशा मुक्त अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में विकास की रफ्तार: विधायक समीर मोहंती ने गोदाम गृह और नई सड़क का किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा