झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, दो IPS अधिकारियों का ट्रांसफर.. 201 डीएसपी का मूवमेंट ऑर्डर जारी

By Ark Sahuliyar
झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, दो IPS अधिकारियों का ट्रांसफर.. 201 डीएसपी का मूवमेंट ऑर्डर जारी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार ने राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए दो IPS अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में बुधवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई. आदेश के अनुसार, 2022 बैच के दोनों IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

जारी आदेश के मुताबिक, 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी वेदांत शंकर को एएसपी चास, बोकारो के पद पर नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे एसडीपीओ किस्को के पद पर कार्यरत थे. वहीं, आईपीएस अधिकारी अमित आनंद को एसडीपीओ बड़कागांव बनाया गया है. इससे पहले वह एसडीपीओ हजारीबाग के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे.

201 डीएसपी का भी हुआ स्थानांतरण
इसी के साथ झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 201 डीएसपी अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन का आदेश जारी किया है. विभाग की अधिसूचना के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इन अधिकारियों का मूवमेंट ऑर्डर भी जारी कर दिया है.

इस व्यापक प्रशासनिक बदलाव के बाद पुलिस विभाग में लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है. दरअसल, जून 2025 से प्रमोशन के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 64 नवप्रोन्नत डीएसपी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसके अलावा अक्टूबर 2024 में प्रशिक्षण पूरा कर चुके 39 प्रशिक्षु डीएसपी अधिकारियों को भी पहली पोस्टिंग दी गई है.

ये भी पढ़ें- 12 दिन बाद भी लापता अदिति का सुराग नहीं, परिजनों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा