अतिरिक्त प्रभार

कोल्हान विवि में रजिस्ट्रार पद पर बड़ा फेरबदल, डॉ. अरविंद सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

विश्वविद्यालय की ओर से आदेश जारी, पद परिवर्तन का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
कोल्हान विवि में रजिस्ट्रार पद पर बड़ा फेरबदल, डॉ. अरविंद सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क:  कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव हुआ है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ. आरके कर्ण को उनके दायित्व से मुक्त कर दिया है. उनके स्थान पर इतिहास विभाग के शिक्षक और सीसीडी प्रभारी डॉ. अरविंद सिंह को अब प्रभारी रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश में पद परिवर्तन का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है.

शिकायतों के बाद लिया गया निर्णय

विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों तबादलों और कुछ प्रशासनिक फैसलों को लेकर डॉ. कर्ण के खिलाफ उच्च शिक्षा विभाग में शिकायतें पहुंची थीं. इन्हीं कारणों से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है.

अब नियुक्ति का अधिकार सरकार के पास

सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा लागू नए विश्वविद्यालय अधिनियम के बाद रजिस्ट्रार की नियुक्ति का अधिकार अब सरकार के पास आ गया है. पहले यह जिम्मेदारी राजभवन स्तर से तय की जाती थी. उसी प्रक्रिया के तहत डॉ. आरके कर्ण को प्रभारी बनाया गया था. नई व्यवस्था लागू होने के बाद विश्वविद्यालय ने प्रभार में बदलाव किया है.

तीन साल से खाली है नियमित पद

कोल्हान विश्वविद्यालय में नियमित रजिस्ट्रार का पद पिछले लगभग तीन वर्षों से रिक्त चल रहा है. इस दौरान प्रभारी रजिस्ट्रार के भरोसे ही रजिस्ट्रार कार्यालय का कामकाज चल रहा था. अब डॉ. अरविंद सिंह के पदभार संभालने के बाद प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद है.

नए अधिनियम में क्या है प्रावधान

झारखंड सरकार के नए विश्वविद्यालय अधिनियम में रजिस्ट्रार की नियुक्ति और प्रभार को लेकर अहम बदलाव किए गए हैं. नए नियम के अनुसार यदि रजिस्ट्रार का पद खाली होता है तो उसका प्रभार डिप्टी रजिस्ट्रार को दिया जाएगा. जबकि पहले राजभवन किसी भी वरिष्ठ शिक्षक को यह जिम्मेदारी सौंप देता था.

यह भी पढ़ें: SIR-2026 के तहत कुचाई प्रखंड के लो-परफॉर्मिंग मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा