'राखी बनाओ, स्पीड पोस्ट से भेजो'

'राखी बनाओ, स्पीड पोस्ट से भेजो': रक्षाबंधन पर वीर जवानों को भेजें हैंडमेड राखी- विधायक ममता देवी 

रक्षाबंधन से पहले भारतीय डाक राखी बनाओ और स्पीड पोस्ट से भेजो अभियान चला रही है.

By News11 Bharat
'राखी बनाओ, स्पीड पोस्ट से भेजो': रक्षाबंधन पर वीर जवानों को भेजें हैंडमेड राखी- विधायक ममता देवी 

फिरोज आलम/न्यूज़11  भारत  
रामगढ़/डेस्क:
रक्षा बंधन के पावन अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित राखी बनाओ और स्पीड पोस्ट से भेजो अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में डाक विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय विधायक ममता देवी से मुलाकात कर अभियान की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का आग्रह किया.

इस अवसर पर विधायक ममता देवी ने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि देश की सीमाओं पर दिन-रात हमारी सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता प्रकट करने का भी अवसर है. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने हाथों से बनाई गई हैंडमेड राखियां भारतीय सेना के जवानों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें, ताकि उन्हें भी अपने परिवार और समाज के स्नेह का एहसास हो सके.

उन्होंने कहा कि भारतीय डाक विभाग की यह पहल भारतीय संस्कृति, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाली है. विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला समूहों एवं आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अधिक से अधिक संख्या में राखियां स्पीड पोस्ट के माध्यम से जवानों तक भेजने की अपील की.

डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य रक्षा बंधन के पावन संदेश को देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों तक पहुंचाना है. इसके लिए विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने सभी नागरिकों से इस पहल को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: रांची: आज शाम 4 बजे शुरू होगी घुरती रथ यात्रा, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, दो पहिया वाहनों की भी नो एंट्री

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा