मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मनोहरपुर : जराईकेला के सागजोड़ी गांव  में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: जराईकेला थाना क्षेत्र के सागजोड़ी गांव स्थित अजम्बर चौक के समीप एक कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.बताया जाता है कि सागजोड़ी गांव निवासी शंकर भूमिज का पुत्र हरीश भूमिज (14) शनिवार को अपनी छोटी बहन के साथ नहाने के लिए कुएं पर गया था. इसी दौरान नहाने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर तक हरीश पानी से बाहर नहीं निकला तो आसपास मौजूद लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन कुआं काफी गहरा होने के कारण किशोर दिखाई नहीं दे रहा था.इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर कुएं में तलाश अभियान चलाया. काफी प्रयास के बाद हरीश को कुएं से बाहर निकाला गया. उसे तत्काल स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. किशोर की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम छा गया और माहौल गमगीन हो गया. सूचना मिलने पर जराईकेला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रविवार की भेज दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: अफवाहों के बीच पहली बार सामने आए सौरभ गांगुली, ममता के लिए यूसुफ पठान को मनाने की खबरों का किया जोरदार खंडन

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा