ई-रिक्शा पलटने से हादसा

जर्जर सड़कों से परेशान मेदिनीनगर शिकायत के बाद भी सुधार नहीं, ई-रिक्शा पलटने से हादसा

मेदिनीनगर शहर की सड़कों की हालत इन दिनों काफी खराब हो चुकी है. सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है.

By Ark Sahuliyar
जर्जर सड़कों से परेशान मेदिनीनगर शिकायत के बाद भी सुधार नहीं, ई-रिक्शा पलटने से हादसा

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
मेदिनीनगर शहर की सड़कों की हालत इन दिनों काफी खराब हो चुकी है. सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. राहगीर आए दिन आवागमन में भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है और मुख्य मार्ग लगातार बदहाल होते जा रहे हैं. खराब सड़कों के कारण शहर में हादसों का खतरा भी काफी बढ़ गया है. शनिवार को बैरिया चौक के पास सिंगरा की ओर जा रहा एक ई-रिक्शा सड़क के गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हालांकि इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार यात्री बाल-बाल बच गए. प्रतिदिन हो रही ऐसी दुर्घटनाओं के बावजूद नगर निगम सड़क मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, जिससे जनता में काफी आक्रोश और परेशानी है.

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा