जन वितरण प्रणाली

घाघरा में पीडीएस दुकानदारों की बैठक, शत-प्रतिशत ई-केवाईसी जल्द पूरा करने का निर्देश

समीक्षा के दौरान राशन वितरण की स्थिति, लंबित मामलों तथा लाभुकों को खाद्यान्न वितरण पर चर्चा की गई

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
घाघरा में पीडीएस दुकानदारों की बैठक, शत-प्रतिशत ई-केवाईसी जल्द पूरा करने का निर्देश

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा गुमला/डेस्क: घाघरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की बैठक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ओमप्रकाश कन्हैयालाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

बैठक में जुलाई माह में वितरित राशन की क्रमबद्ध समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान राशन वितरण की स्थिति, लंबित मामलों तथा लाभुकों को खाद्यान्न वितरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने ई-केवाईसी की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और सभी पीडीएस दुकानदारों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरा करें. उन्होंने कहा कि यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

बैठक में श्याम बिहारी शुक्ला, नीमाज खान, शिशिर कुमार शर्मा, कृष्णा साहू, अजय प्रताप जायसवाल, प्रसाद साहू सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानदार उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत पात्र नागरिक समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं -डीसी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा