Enumeration Form

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भरा अपना Enumeration Form, नागरिकों से भी समय पर फॉर्म भरने की अपील

सही और अद्यतन मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला: शिल्पी नेहा तिर्की

By Ark Sahuliyar
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भरा अपना Enumeration Form, नागरिकों से भी समय पर फॉर्म भरने की अपील

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) 2026 के अंतर्गत अपना Enumeration Form भरते हुए सभी पात्र मतदाताओं से भी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भरने की अपील की. 

मंत्री ने कहा कि सही और अद्यतन मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है. प्रत्येक पात्र नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपना Enumeration Form समय पर भरकर जमा करे, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे.

उन्होंने कहा, “मैंने अपना Enumeration Form भर दिया है, क्या आपने भरा?” यदि आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो आज ही यह कार्य पूरा करें. फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है. अंतिम समय का इंतजार न करें. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सभी नागरिकों से अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को समय पर Enumeration Form भरने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा