उद्घाटन

विधायक ने एसबीएस कॉलेज में पुस्तकालय और चबूतरे का किया उद्घाटन, पठन-पाठन को मिलेगा बढ़ावा

पुस्तकालय के बनने से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल में मदद मिलने की बात कही

By Pramod Kumar
विधायक ने एसबीएस कॉलेज में पुस्तकालय और चबूतरे का किया उद्घाटन, पठन-पाठन को मिलेगा बढ़ावा

विकास कुमार/न्यूज 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद के ​स्थानीय शहीद भगत सिंह महाविद्यालय जपला में बुधवार को बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया. क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कॉलेज परिसर में  आधुनिक पुस्तकालय और चबूतरे का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया. ​इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जाए.उन्होंने कहा कि पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान की आत्मा होता है. इस नए पुस्तकालय के बनने से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने में बड़ी मदद मिलेगी. हमारा प्रयास है कि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं." ​वहीं, कॉलेज के प्राचार्य अरबिंद कुमार सिंह ने संस्थान की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "कॉलेज परिसर में पुस्तकालय और चबूतरे का निर्माण छात्रों के पठन-पाठन और वैचारिक आदान-प्रदान के लिए मील का पत्थर साबित होगा. परिसर का यह नया चबूतरा छात्रों को स्वस्थ परिचर्चा और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा.​ उद्घाटन समारोह के मौके पर शिक्षाविद अंगद किशोर, दानदाता अशोक कश्यप,शिक्षक प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, प्रधान लेखा सहायक अंशुल सिन्हा, कंचन सिंह,ममता सिंह,बीरेंद्र कुमार, रंजन यादव समेत कॉलेज के कई अन्य कर्मी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: छात्रों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिला कांग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांगपत्र

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा