न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: हटिया विधायक नवीन जयसवाल और पूर्व स्वास्थ मंत्री भानु प्रताप शाही सदर अस्पताल पहुंचे. दोनों नेताओं ने वहां भर्ती छात्र नेता राहुल क्रांति से मिले जिनकी जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के खिलाफ भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ गयी थी. दोनों ने नेताओं ने राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ डाॉक्टरों से भी उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली. बता दें कि इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी सदर अस्पताल जाकर राहुल क्रांति से मिले और उनका स्वास्थ्य हाल जाना.
यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार सिर्फ छात्रों से करेगी बात, छात्र आज शाम 5 बजे तक जारी करेंगे नई लिस्ट