उद्घाटन

विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने नारियल फोड़कर किया पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास

सड़क निर्माण पूरा होने से रपुरा गांव के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने नारियल फोड़कर किया पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास

विकास कुमार /न्यूज11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए जपला-छतरपुर आरसीडी मुख्य सड़क से रपुरा गांव तक लगभग 400 मीटर लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. यह सड़क जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से बनाई जाएगी.शिलान्यास के बाद विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने से रपुरा गांव के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. साथ ही जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग से गांव की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में आसानी होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है.कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सिंचाई व्यवस्था, श्मशान घाट के विकास तथा ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण की मांग रखी. विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया. शिलान्यास कार्यक्रम में मुखिया विजय राम, विनय सिंह यादव, मदन पासवान, खुर्शीद खान, सुद्देश्वर राम, प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, परवेज आलम, पिंटू सिंह, वृहस्पत सिंह, बृजनंदन पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. इस अवसर पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: धनबाद में बिना नक्शे के बने "गोल्डेन वेडिंग पैलेस" पर निगम की कार्रवाई, 15 दिनों में तोड़ने का आदेश, दस लाख जुर्माना

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा