धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को पुण्यतिथि पर विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को पुण्यतिथि पर विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उन्होंने चांडिल क्षेत्र के भादूडीह, हुमीद, खोखरोडीह, बड़ालाखा, काटीया समेत कुकड़ू प्रखंड कार्यालय पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. विधायक सविता महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आदिवासी समाज के गौरव और झारखंड की पहचान हैं. उन्होंने अपने संघर्ष, त्याग और नेतृत्व से जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया तथा शोषण और अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद की.

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार और आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं. उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान की भावना को मजबूत किया जा सकता है. विधायक ने लोगों से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके सपनों के समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया. इस दौरान जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओमप्रकाश लायेक, काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, समाजसेवी दिलीप महतो, धर्मु गोप, शंकर लायेक, आशु बेसरा, मदन प्रसाद ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढ़ें: खलारी में सीआईएसएफ की सतर्कता से लोहे की चोरी का प्रयास नाकाम, बाइक समेत सामग्री बरामद

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा