न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल 6 अगस्त से शुरू हो रहा है. सत्र को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब देगी. वहीं मानसून सत्र को लेकर आज बैठक भी रखी गयी है. मनोज पांडे ने कहा कि सत्र में सत्ता पक्ष, विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है.
आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने कहा है विधान सभा हंगामा के लिए नहीं है. आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक है. साथ-साथ सत्ता पक्ष पूरी तैयारी के साथ विधानसभा में विपक्ष का जवाब देगी. जनहित के मुद्दों के लिए विधानसभा का सत्र है.
जेपीएससी का मुद्दा उठाएगी भाजपा- प्रतुल शाहदेव
इधर भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि मानसून सत्र में जेपीएससी समेत कई कई ज्वलंत मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जायेगा. मानसून सत्र को लेकर आह शाम विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक भी रखी गयी है. इस बैठक में भाजपा मानसून सत्र को लेकर अपनी रणनीति तैयार करेगी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में नक्सलियों का खात्मा! 15 लाख इनामी मदन महतो समेत 3 नक्सली गिरफ्तार