न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में 6 अगस्त से मानसून सत्र शुरू होने वाला है. सत्र 12 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 5 कार्यदिवस होंगे. मानसून सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि संसदीय विषयों के लिए हमेशा से हम लोग तैयार रहते हैं. विपक्ष से हमारी उम्मीद यह होगी कि वह इस सत्र को एक सकारात्मक सत्र बनाएं. ताकि क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा हो सके. सत्र को हंगामेदार बना कर राज्य के हित की बात नहीं हो सकती. इसी वजह से हम सभी मिलकर इस सत्र को बेहतर तरीके से चलाएं तो राज्य के विकास की चर्चा हो पाएगी.
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि इस मानसून सत्र के दौरान हमारी सरकार फर्स्ट सप्लीमेंट्री भी लाएगी. हम राज्य की जनता को सदन के माध्यम से बताएंगे कि हमारे वित्त की स्थिति कैसी है, हमने कैसे राजस्व का संग्रहण किया है. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री होने के नाते हम चाहते हैं कि इस सत्र का सदुपयोग हो. स्वस्थ वार्ता हो और विपक्ष भी हमें सलाह दें कि हम कैसे और बेहतर कर सकते हैं.
हालांकि वर्तमान में राज्य में कई मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा है. इस वजह से मानसून सत्र में हंगामे के काफी आसार हैं. विपक्ष लॉ एंड आर्डर, जेपीएससी सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है.
इसे भी पढ़ें: रांची में आज से डूरंड कप का आगाज, स्काई डाइविंग और फ्लाईपास्ट से सजेगा उद्घाटन समारोह