सांसद निशिकांत दुबे को दुमका दिशा कमेटी की भी मिली कमान

By Ark Sahuliyar
सांसद निशिकांत दुबे को दुमका दिशा कमेटी की भी मिली कमान

न्यूज़11 भारत
देवघर/डेस्क:
गोड्डा से सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के तहत उन्हें दुमका जिला दिशा कमेटी (डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कॉर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 

इस नई जिम्मेदारी के साथ अब डॉ. दुबे देवघर और गोड्डा के अलावा दुमका जिले में भी केंद्र सरकार की योजनाओं की निगरानी, समन्वय और समीक्षा का कार्य देखेंगे. दिशा कमेटी का उद्देश्य विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर नजर रखना और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना है.

कमेटी में दुमका सांसद नलिन सोरेन और राजमहल सांसद विजय हांसदा को सह-अध्यक्ष बनाया गया है. माना जा रहा है कि इस नियुक्ति से क्षेत्र में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समन्वय को गति मिलेगी. राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि दुमका संथाल परगना का प्रमुख जिला है और यहां केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग को लेकर लगातार जोर दिया जाता रहा है.

यह भी पढ़ें- भाजपा का आरोप: एम्बुलेंस खरीद के साथ संचालन में भी घोटाला

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा