muharram-celebrated-peacefully-devri-block-chatro-

देवरी प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया मुहर्रम, चतरो बाजार में हिंदू परिवार ने उठाया ताजिया

सरायकेला के देवरी प्रखंड स्थित  विभिन्न गांवों में शुक्रवार को  मुहर्रम पर्व शांति पूर्वक मनाया गया. इस दौरान देवरी थाना प्रभारी स्वेता कुमारी नेतृत्व में स्थानीय पुलिस मित्र के सहयोग से क्षेत्र में श

By Vaibhaw Vikram
देवरी प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया मुहर्रम, चतरो बाजार में हिंदू परिवार ने उठाया ताजिया

न्यूज11 भारत
सरायकेला/डेस्क:
सरायकेला के देवरी प्रखंड स्थित  विभिन्न गांवों में शुक्रवार को  मुहर्रम पर्व शांति पूर्वक मनाया गया. इस दौरान देवरी थाना प्रभारी स्वेता कुमारी नेतृत्व में स्थानीय पुलिस मित्र के सहयोग से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिखा. इस दौरान जगह जगह पर भव्य जुलूस भी निकला ओर एक से बढ़ कर एक अखाड़ा का प्रदर्शन भी किया गया. मौके पर शमीम अंसारी, अनवर अंसारी, सदीक अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, अकबर अंसारी, अहमद अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, उस्मान अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे. 

वहीं  देवरी प्रखंड अंतर्गत चतरो बाजार में एक प्राचीन दरगाह है जहां हिंदू परिवार  के द्वारा  श्रद्धा पूर्वक ताजिया उठाकर मुहर्रम पर्व  मनाया गया. इस बाबत श्रद्धालु  संजय साव, ललन साव, मजेय साव, चंदन साव, बहादुर साव, गुड्डू साव, पप्पू साव, सुधांशु  कुमार, सूरज साव, पवन साव, रोशन गुप्ता, गौरव कुमार, पीयूष कुमार, आदि लोगों में बताया  कि हमलोग के पूर्वजों द्वारा बीते कई वर्षों से मुहर्रम पर्व  श्रद्धा पूर्वक मनाते आ रहे हैं. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमलोग  विधि पूर्वक ताजिया उठाकर मुहर्रम पर्व को मनाया गया. मौके पर  कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: चैनपुर में आपसी भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, कलात्मक ताज़ियों ने मोहा सबका मन
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा