शराब घोटाला मामले में नवीन केडिया को कोर्ट से झटका, इंग्लैंड जाने की अनुमति वाली याचिका खारिज

By Mansi Kumari
शराब घोटाला मामले में नवीन केडिया को कोर्ट से झटका, इंग्लैंड जाने की अनुमति वाली याचिका खारिज

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी शराब कारोबारी नवीन केडिया को एसीबी की विशेष कोर्ट से बड़ा झटका लगा हैं. एसीबी की विशेष अदालत ने विदेश जाने की अनुमति से जुड़ी याचिका खारिज कर दी हैं. नवीन केडिया ने कोर्ट से इंग्लैंड जाने की इजाजत मांगी थी.

बताया गया कि नवीन केडिया ने अपने बेटे के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल होने समेत कई व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए 1 जून से 23 जुलाई तक विदेश यात्रा की अनुमति मांगी थी. इसके लिए उन्होंने एसीबी की विशेष कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया. नवीन केडिया फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर हैं. एसीबी ने उन्हें 11 मार्च को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने उन्हें 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी.

नवीन केडिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी बताए जाते हैं. उन पर झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति करने का आरोप हैं. यह मामला राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच एसीबी लगातार कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक, एसीबी ने नवीन केडिया को पहले समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद एसीबी ने कोर्ट से वारंट जारी करने का आग्रह किया था. कोर्ट ने 8 जनवरी को उनके खिलाफ वारंट जारी किया था. उसी दिन गोवा से नवीन केडिया को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि गोवा कोर्ट से उन्हें 4 दिनों की ट्रांजिट बेल मिल गई थी. ट्रांजिट बेल मिलने के बाद नवीन केडिया को 12 जनवरी को एसीबी के समक्ष उपस्थित होना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए और फरार हो गए थे. इसके बाद एसीबी ने उनकी तलाश तेज कर दी थी और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया गया. झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी की कार्रवाई 20 मई 2025 से लगातार जारी हैं. इस मामले में अबतक निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत करीब दो दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं. हालांकि जांच एजेंसी द्वारा 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने के कारण इस मामले में कई आरोपियों को डिफॉल्ट बेल भी मिल चुकी हैं.

यह भी पढ़े: आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी राम विनोद सिंह को मिली 3 साल की सजा

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा