NEET-UG 2026 झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

By News11 Bharat
NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

ज्ञानेंद्र गर्व

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के री-टेस्ट का परिणाम कल 16 जुलाई की देर शाम जारी किया गया. री-टेस्ट में कुल 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल हुए हैं. वहीं 138 अभ्यर्थियों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल कर शीर्ष प्रदर्शन किया है.

NEET UG 2026 में सबसे अधिक 715 अंक हासिल किए गए हैं. पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल दोनों ने परीक्षा में 715 अंक हासिल किये हैं. वहीं झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है. ज्ञानेंद्र गर्व को ऑल इंडिया रैंक 676 मिला. वहीं मयंक कुमार को ऑल इंडिया रैंक 3211, वैष्णवी राज को 3905 और सर्वजीत को 4271 प्राप्त हुआ है.

अंकों के आधार पर सफल उम्मीदवारों का विवरण

अंक सीमा    सफल उम्मीदवार

  • 700 से अधिक      19
  • 690 से अधिक      138
  • 650 से अधिक    1,492
  • 600 से अधिक    10,160
  • 500 से अधिक    90,780

690 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 138 उम्मीदवारों में से 93 प्रतिशत छात्र पहली बार में ही नीट परीक्षा पास करने में सफल रहे. इनमें से 99 प्रतिशत उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है.

मालूम हो परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को हुआ था. परीक्षा देशभर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बनाए गए कुल 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी. परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें में 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल हुए हैं. सफल उम्मीदवार अब मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे. 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा