न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: चाईबासा ट्रेज़री से अवैध निकासी के मामले में जेल में बंद आरोपी लेखा विभाग के सिपाही देव नारायण मुर्मू समेत तीन को राहत नहीं मिली है. सीआईडी की विशेष कोर्ट ने देव नारायण मुर्मू, अरुण कुमार मार्डी और सरकार हेमरोम की जमानत याचिका खारिज कर दी है. अरुण कुमार मार्डी सिपाही देव नारायण मुर्मू के जीजा हैं. सरकार हेमरोम साल है. 9 सालों में पुलिस विभाग के खजाने से 26.21 लाख रुपए 5 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए थे. पुलिसकर्मियों ने लंबित वेतन, पेंशन के साथ कई मद से राशि की निकासी की थी. देवनारायण मुर्मू 2017- 2025 तक लेखा विभाग में कार्यरत थे. वह साल 2009 में पुलिस में बहल हुआ था.
चाईबासा ट्रेज़री घोटाला मामले में देव नारायण मुर्मू समेत तीन को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
चाईबासा ट्रेज़री से अवैध निकासी के मामले में जेल में बंद आरोपी लेखा विभाग के सिपाही देव नारायण मुर्मू समेत तीन को राहत नहीं मिली है.
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा