झारखंड का मौसम

बारिश से नहीं मिलेगी राहत! झारखंड में आज भी जमकर बरसेंगे बादल; 5 जिलों के लिए चेतावनी 

मौसम विभाग ने आज 2 सितंबर को भी राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है.

By : Dipali Kumari
बारिश से नहीं मिलेगी राहत! झारखंड में आज भी जमकर बरसेंगे बादल; 5 जिलों के लिए चेतावनी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:

झारखंड के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. लगातार मूसलाधार बारिश से विभिन्न डैम और नदियां उफान पर है. मौसम विभाग ने आज 2 सितंबर को भी राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं पांच जिलों में अत्याधिक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कल 3 सितंबर को भी राज्यभर में बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में आज 2 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में आज 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है. अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गयी है. 

राजधानी रांची में आज भी बारिश की संभावना जताई गयी है. आज बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. 3 और 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि 5 सितंबर को 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड पुलिस के DSP पर पत्नी की शिकायत पर FIR, मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप

संबंधित सामग्री

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट