भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: प्रखंड के बुधुडीह और जोरासिमर के बीच क्षतिग्रस्त अस्थायी पुलिया की समस्या को लेकर न्यूज 11 भारत द्वारा प्रमुखता से खबर प्रसारित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया. बुधवार को कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल संतोष मरांडी एवं सहायक अभियंता नंदन कुमार ने मौके पर पहुंचकर पुलिया का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पुलिया के स्थायी निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर शीघ्र ही भेजा जाएगा. साथ ही ग्रामीणों की आवाजाही बहाल करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की दिशा में भी पहल की जा रही है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके.
मौके पर मुखिया नवीन कुमार वर्मा, पंचायत समिति सदस्य गुलाब मंडल, झामुमो नेता प्रमोद राम, सुरेश मंडल, मनोज मंडल, पुरन मंडल, दुखन मंडल, जितेंद्र मंडल, धनश्याम मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द स्थायी पुल निर्माण शुरू कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल स्टेशन साइडिंग में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पर तैनात व्यक्ति की मौत