खूनी संघर्ष

हुसैनाबाद में जमीन विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर कहासुनी और विवाद चल रहा था

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
हुसैनाबाद में जमीन विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद  थाना क्षेत्र के पथरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. इस घटना में अशोक पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को इलाज के लिए तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही जमीन को लेकर कहासुनी और विवाद चल रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
पकड़े गए आरोपियों में पथरा गांव निवासी संतोष पासवान, सुमित पासवान उर्फ सुधांशु कुमार, सोनू पासवान, सौरभ पासवान तथा रीता देवी शामिल हैं. पुलिस द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
छापेमारी दल में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चन्दन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक छत्रधारी कुमार, संतोष कुमार दास, बिरेन्द्र कुमार मेहता, थाना के रिजर्व गार्ड और चौ० अमित कुमार शामिल थे. पुलिस मामले में आगे की अनुसंधान की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने रांची जिला प्रशासन के खिलाफ विधानसभा स्पीकर को विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा