मुआवजा देने का आदेश 

सड़क दुर्घटना में मृत सीसीएल सुरक्षा गार्ड मथिया उरांव के आश्रितों को 28.62 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश 

सड़क दुर्घटना में मृत सीसीएल सुरक्षा गार्ड मथिया उरांव के आश्रितों को 28.62 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है.

By Ark Sahuliyar
सड़क दुर्घटना में मृत सीसीएल सुरक्षा गार्ड मथिया उरांव के आश्रितों को 28.62 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
सड़क दुर्घटना में मृत सीसीएल सुरक्षा गार्ड मथिया उरांव के आश्रितों को 28.62 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है. न्यायाधिकरण के पीठासीन पदाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी ने यह राशि 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ देने का निर्देश दिया. मामला 07 मार्च 2017 का है. मथिया उरांव टेटरिया खंड कोलियरी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे. ड्यूटी के दौरान ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी. जिससे मथिया उरांव की मौके पर ही मौत हो गई थी. 

घटना को लेकर बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी और जांच के बाद ट्रक चालक-सह-मालिक उदय प्रसाद के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था. मृतक के छह पुत्र-पुत्रियों ने साल 2020 में मुआवजे का दावा दायर किया था. सुनवाई के दौरान न्यायाधिकरण ने माना कि दुर्घटना ट्रक चालक की लापरवाही से हुई और वाहन दुर्घटना के समय यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से बीमित था. कोर्ट ने बीमा कंपनी को दो माह के भीतर मुआवजा राशि सभी दावेदारों को समान रूप से भुगतान करने का आदेश दिया है.

यह भी पढ़ें- भुरकुंडा में विजलेंस टीम की छापेमारी, सीसीएल कर्मी अरुण सिन्हा से कर रही पूछताछ

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा