'मन की बात'

बहरागोड़ा में भाजपा के सभी 15 शक्ति केंद्रों पर सांगठनिक बैठक संपन्न, 'मन की बात' को सफल बनाने की बनी रणनीत

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार बहरागोड़ा मंडल के अंतर्गत सभी 15 शक्ति केंद्रों पर प्रत्येक महीने के तीसरे रविवार को आयोजित होने वाली नियमित बैठक रविवार, 21 जून को सफलतापूर्वक संपन्न

By Ark Sahuliyar
बहरागोड़ा में भाजपा के सभी 15 शक्ति केंद्रों पर सांगठनिक बैठक संपन्न, 'मन की बात' को सफल बनाने की बनी रणनीत

न्यूज11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार बहरागोड़ा मंडल के अंतर्गत सभी 15 शक्ति केंद्रों पर प्रत्येक महीने के तीसरे रविवार को आयोजित होने वाली नियमित बैठक रविवार, 21 जून को सफलतापूर्वक संपन्न हुई. इस सांगठनिक बैठक में बूथ कमेटी की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गंभीर चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से 'SIR' (सांगठनिक कार्यों) की समीक्षा तथा महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सभी बूथों पर अनिवार्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया. 

कार्यक्रम को गति देने के लिए मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने स्वयं मौदा, बनकटा एवं राजलाबांध शक्ति केंद्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, जबकि जिला महामंत्री बापतू साव पाटपुर पंचायत में उपस्थित रहे. इसके अलावा संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग शक्ति केंद्रों पर कमान संभाली, जिसमें अपूर्व सुंदर दास (पथरी), मंजुला पलाई (मौदा), कवीन्द्र नाथ कुंडू (बनकटा), प्रह्लाद घोष (पाटपुर), महादेव बैठा ( गम्हरिया), उत्पल पैरा (मटिहाना), रंजीत कारेक (साकरा), ब्रजेश मिश्रा (डोमजुड़ी), नारायण मांडी (मुटूर खाम), भक्तिश्री पांडा (गुहियापाल), भवरंजन महतो (चिंगरा), कमल कांत बैरा (केशरदा) और निर्मल जाना (बरहागाड़िया) के बैठकों में शामिल होकर सांगठनिक एकजुटता और बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया.
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा