Outrage in Chandankiyari over the defacement of Ra

रघुनाथ महतो की प्रतिमा खंडित होने पर चंदनकियारी में आक्रोश, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

प्रखंड के रघुनाथपुर रोड स्थित अस्पताल मोड़ पर देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से क्षेत्र में आक्रोश

By Vaibhaw Vikram
रघुनाथ महतो की प्रतिमा खंडित होने पर चंदनकियारी में आक्रोश, 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क:
प्रखंड के रघुनाथपुर रोड स्थित अस्पताल मोड़ पर देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है. घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय महासचिव सह चंदनकियारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन रजवार के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की.

जेएलकेएम नेताओं ने जिला प्रशासन से दोषियों की पहचान कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए चास एएसपी वेदांत शंकर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय वर्मा सहित विभिन्न थाना एवं ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की निष्पक्ष जांच कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया.

इस अवसर पर अर्जुन रजवार ने कहा कि शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा को निशाना बनाना समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है. उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे शामिल असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

उन्होंने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो जेएलकेएम व्यापक जनआंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा. मौके पर केंद्रीय सचिव सुभाष चंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष बिरू महतो, सूर्यकांत रजवार, परमेश्वर महतो, सीमंत रजक, मनोज कुमार महतो, समर महतो, देवेंद्र महतो, विद्युत कुमार, हरेलाल महतो, बबलू महतो, शांति राम महतो, शुशांत कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जेएस कॉलेज में वित्तीय अनियमितता का आरोप: ₹50 के फॉर्म पर ₹100 की वसूली, छात्र महासचिव ने दी आंदोलन की चेतावनी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा