कार्रवाई

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पुड़िया और 24 ग्राम गीले ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की थी कार्रवाई

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पुड़िया और 24 ग्राम गीले ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: जिले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनीरामपुर गांव में छापेमारी कर ब्राउन शुगर कारोबारी सत्तार शेख को गिरफ्तार किया है. उसके घर से 30 पुड़िया सूखा ब्राउन शुगर, 24 ग्राम गीला ब्राउन शुगर तथा 2,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार गौरव ने  आयोजित प्रेस वार्ता में कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीरामपुर गांव निवासी सत्तार शेख अपने घर से अवैध रूप से ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में उसके घर पर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सत्तार शेख को मौके पर ही पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके घर से 30 पुड़िया सूखा ब्राउन शुगर, 24 ग्राम गीला ब्राउन शुगर और 2,200 रुपये नकद बरामद किए गए.

एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि इस मामले में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी बेलाल शेख और अब्दुल रौफ फरार हो गए हैं. दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इस कार्रवाई में मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अंशु उपाध्याय, रामदुलार सिंह, गौरीशंकर प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक सुदामा साहा, शांति देवी और यशवंत कुशवाहा सहित एसआईटी के अन्य सदस्य शामिल थे.

पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कई स्थानों पर छापेमारी कर गांजा और ब्राउन शुगर बरामद की गई है तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

यह भी पढ़ें:ECHS पॉलीक्लिनिक में लाभार्थियों की मासिक बैठक, पूर्व सैनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने को संकल्पबद्ध -कर्नल मनोज

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा