पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सली के नाम पर 50 लाख की लेवी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

By Vaibhaw Vikram
पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सली के नाम पर 50 लाख की लेवी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क:
पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो स्थानीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन पर बीजीआर कोल कंपनी से नक्सली संगठन के नाम पर 50 लाख रुपये की लेवी मांगने का आरोप है. यह घटना बीते 14 मई को हुई थी. एसपी अनुदीप सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए बताया कि बीजीआर कोल माइन्स कंपनी बरदाहा गांव के पास इकड़ी नाला में एक पुल का निर्माण कर रही है. 14 मई की रात को निर्माण स्थल पर दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और नक्सली संगठन के नाम पर 50 लाख रुपये की लेवी की मांग की. इस मामले में अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 34/26 दर्ज किया गया था.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया. टीम ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की और मानवीय व तकनीकी सूचनाओं के आधार पर इनपुट जुटाए. छापेमारी के बाद अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बड़दाहा निवासी चांद हांसदा उर्फ चुटरोय और पचुवाड़ा निवासी चानुस सोरेन को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. एसपी ने बताया कि उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है. छापेमारी टीम में अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार सिंह, पप्पू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार राय सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: गुमला में मैट्रिक और इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित, बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का मिला पुरस्कार

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा