अपराध

पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के सोने के लॉकेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सोने का लॉकेट विधिवत जब्त किया गया

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के सोने के लॉकेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू पुलिस ने मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, श्रीराम पथ, पांकी रोड निवासी अंकित तिवारी के लिखित आवेदन पर शहर थाना में कांड संख्या-165/2026 के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले के अनुसंधान के दौरान तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों की मदद से आरोपी सरफराज उर्फ छोटू कुरैशी को गिरफ्तार किया.

21 वर्षीय आरोपी सरफराज, जो चैनपुर थाना क्षेत्र के साहपुर का रहने वाला है, ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सोने का लॉकेट विधिवत जब्त किया गया है. 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ वर्ष 2021 में शहर थाना में हत्या का मामला दर्ज है. पुलिस फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: एसडीएम ने मतदान केंन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं व मतदाता सूची संबंधित कार्यों का जायजा लिया

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा