अभियान

पलामू पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, भारी मात्रा में गांजा और अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

जब्त किए गए मादक पदार्थों की कुल बाजार कीमत करीब साढ़े बाइस लाख रुपये से अधिक आंकी गई है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
पलामू पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, भारी मात्रा में गांजा और अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' लगातार जारी है. पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशा तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर रहा है. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वर्ता कर बतया कि  पुलिस ने सतबरवा और पांकी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा और अफीम बरामद करते हुए कुल चार तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. जब्त किए गए मादक पदार्थों की कुल बाजार कीमत करीब साढ़े बाइस लाख रुपये से अधिक आंकी गई है.

पहली बड़ी सफलता सतबरवा थाना पुलिस को मिली, जहाँ पुलिस ने चेकिंग के दौरान उड़ीसा से बिहार ले जाया जा रहा लगभग 33.789 किलोग्राम गांजा जब्त किया. कुल 45 पैकेटों में बंद इस गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. मौके से पुलिस ने 21 हजार 500 रुपये नकद के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. ये दोनों तस्कर उड़ीसा से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे. दोनों ही फिल्मी स्टाइल में गाड़ी के बोनट मे और डिक्की मे छुपा कर ले जा रहे थे

वहीं दूसरी ओर, पांकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की एक बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा. इनके पास से लगभग 2 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12.50 लाख रुपये बताई जा रही है. जांच में सामने आया है कि आरोपी शहाबुद्दीन मियां यह अफीम चतरा से खरीदकर गुलाम मुस्तफा को बेचने जा रहा था, ताकि इसे अन्य इलाकों में खपाया जा सके. हालांकि, पुलिस को इसकी भनक लग गई और सही समय पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ऑपरेशन प्रहार आगे भी इसी तरह पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: सड़क और पानी के लिए तरस रहा गांडेय का गुड़ियाडीह , ग्रामीणों ने दी 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की चेतावनी

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा