पलामू में बड़ा रेल हादसा: राजहरा स्टेशन के पास मालगाड़ी के 15 वैगन पटरी से उतरे, कई ट्रेनें रद्द

By Vaibhaw Vikram
पलामू में बड़ा रेल हादसा: राजहरा स्टेशन के पास मालगाड़ी के 15 वैगन पटरी से उतरे, कई ट्रेनें रद्द

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां एक लॉन्ग हॉल मालगाड़ी के 15 वैगन अचानक पटरी से उतर गए. पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस संबंध में आधिकारिक बुलेटिन नंबर एक जारी कर दिया गया है. रेलवे से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस हादसे के कारण अप और रिवर्सिबल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है, जिसके चलते रांची-सासाराम एक्सप्रेस और बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन को तत्काल प्रभाव से रद्द करना पड़ा है.

यह दुर्घटना गुरुवार दोपहर को उस समय हुई जब धनबाद रेल मंडल की लॉन्ग हॉल मालगाड़ी दोपहर बारह बजकर पचपन मिनट पर केएफटी स्टेशन से आगे बढ़ी थी. इसके बाद दोपहर एक बजकर पंद्रह मिनट पर राजहरा रेलवे स्टेशन के पास जब ट्रेन को अप लाइन से रिवर्सिबल लाइन पर डायवर्ट किया जा रहा था, तभी अचानक मालगाड़ी के अगले हिस्से में शामिल अठारहवें वैगन से लेकर बत्तीसवें वैगन तक के कुल पंद्रह डिब्बे एक-एक कर पटरी से नीचे उतर गए. मालगाड़ी के बेपटरी होने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई.

इस भीषण हादसे के कारण रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा है. मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरकर किनारे कतार में खड़े ओएचई पोल से जा टकराए, जिससे कई पोल उखड़ गए और रेलवे के विद्युत तार टूटकर जमीन पर आ गिरे. इस तकनीकी खराबी और मलबे के कारण अप और रिवर्सिबल लाइन का पूरा रूट ब्लॉक हो गया है, हालांकि गनीमत यह रही कि डाउन मेन लाइन पूरी तरह सुरक्षित है और वहां परिचालन सुचारू है. रेलवे ने इस ट्रैक खराबी के कारण गुरुवार को चलने वाली गाड़ी संख्या 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 53349 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन को रद्द रखने का निर्णय लिया है.

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद रेल मंडल के आला अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दुर्घटना राहत ट्रेन के साथ मौके पर पहुंच चुकी है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में युद्ध स्तर पर ट्रैक को साफ करने और टूटे हुए विद्युत पोल व तारों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है. रेलवे प्रशासन का कहना है कि रूट को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है और सभी संबंधित विभागों को इस बुलेटिन के आधार पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Advanced में झारखंड में चौथे स्थान पर रहे Swarit Ranjan, शिक्षक हृषिकेश पाण्डेय हुए सम्मानित
 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा