पलामू: माइंस के गड्ढे में डूबा युवक, शव की खोजबीन के लिए NDRF की टीम को बुलाने की मांग

By Vaibhaw Vikram
पलामू: माइंस के गड्ढे में डूबा युवक, शव की खोजबीन के लिए NDRF की टीम को बुलाने की मांग

न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद /डेस्क:
पलामू जिला क़े हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोहया पहाड़ स्थित दमदमी माइंस के जलभराव वाले गड्ढे  में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना सामने आई है. स्थानीय लोगों जे अनुसार युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है. घटना बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है. डूबे युवक की पहचान पतरा खुर्द पंचायत के पतरा खुर्द निवासी सतेंद्र साव के 21 वर्षीय पुत्र लवकुश गुप्ता के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार लवकुश अपने कुछ दोस्तों के साथ खदान में बने गड्ढे में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया. 

साथ मौजूद दोस्तों ने उसे काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वे बाहर निकले और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही खदान के समीप बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए. घटना की सूचना पर हुसैनाबाद अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार तथा हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. 

स्थानीय लोगों के अनुसार माइंस का यह गड्ढा करीब 40 से 50 फीट गहरा है. थाना प्रभारी ने देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता से संपर्क कर स्थानीय नाविकों को तत्काल घटनास्थल पर भेजने का अनुरोध किया. वहीं पतरा खुर्द पंचायत की मुखिया आंचल देवी, पूर्व जिला पार्षद मदन पासवान, समाजसेवी कुंदन पासवान, विनय पासवान तथा पूर्व मुखिया लल्लू रजवार की पहल पर स्थानीय नाविकों को बुलाया गया, जिसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया. ग्रामीणों का कहना है कि जिस माइंस के गड्ढे में यह घटना हुई है, वह कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है. इसके बावजूद माइंस संचालक द्वारा गड्ढे की भराई या घेराबंदी नहीं कराई गई, जिसके कारण उसमें लगातार जलभराव बना रहता है और हादसों की आशंका बनी रहती है.

सात घंटे बाद भी नहीं मिला शव
स्थानीय नाविकों द्वारा लगातार कई घंटों तक खोजबीन की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था. ग्रामीण जिला प्रशासन से एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग कर रहे हैं. स्थानीय नाविक और प्रशासनिक टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है.

मुआवजा और घेराबंदी की मांग को लेकर सड़क जाम
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को चौवा चट्टान चौहान मोड़ और मुख्य सड़क क़े समुडीह मोड़ इमलीतर के समीप दो जगहों पर जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मृतक के परिजनों को युवक क़े शव निकालने क़े लिए NDRF टीम बुलाने, उचित मुआवजा देने तथा माइंस के खतरनाक गड्ढों की स्थायी घेराबंदी कराने की मांग कर रहे हैं. मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा की कला-संस्कृति को मिला डिजिटल मंच, रिलीज हुआ ओड़िया एलबम

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा