साइकिल वितरण

पलामू : पढ़ाई की राह होगी आसान, 8वीं कक्षा के 27 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में 8वीं कक्षा के 27 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया.

By News11 Bharat
पलामू : पढ़ाई की राह होगी आसान, 8वीं कक्षा के 27 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद /डेस्क:
झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की 'उन्नति का पहिया' नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कल शुक्रवार को हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में 8वीं कक्षा के 27 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी बीडीओ सह अंचल अधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सीताराम कुमार एवं श्रम पदाधिकारी चिरंजीवी कुमार उपस्थित रहे.

प्रमुख राजकुमारी देवी ने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है. साइकिल मिलने से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं का समय बचेगा और वे नियमित व समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगे. 

प्रभारी बीडीओ सह अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि फिलहाल प्रखंड के दो मध्य विद्यालयों के कुल 27 विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने कहा कि जिन पात्र विद्यार्थियों को अभी साइकिल नहीं मिल सकी है, उनके बीच भी शीघ्र वितरण किया जाएगा. मौके पर समाजसेवी सतीश कुमार शर्मा, राजद नेता सुदेश्वर राम, मुखिया विजय राम, लड्डू कुमार सिंह, मनोज राम सहित कई शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: कुसुआ कोइरीयाडीह के सरकारी स्कूल में कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया इलाज

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा