बकरीद पर्व को लेकर राजगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

By News11 Bharat
बकरीद पर्व को लेकर राजगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत 
राजगंज/डेस्क:
आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को राजगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कतरास इंस्पेक्टर रुस्तम अंसारी एवं थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने की.

बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धर्मगुरु एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस दौरान पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई.

थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की. बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. वहीं मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का भरोसा दिलाया.

यह भी पढ़े: Ranchi Police Transfer: रांची पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, तीन इंस्पेक्टरों का तबादला
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा