Peace committee meeting regarding the upcoming Muh

आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चांडिल पुलिस निरीक्षक रवि कुमार

By Vaibhaw Vikram
आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क:
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चांडिल पुलिस निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने की. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अंजुमन कमिटी के सदस्यों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया. इस दौरान मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

पुलिस निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है. इसे आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

बैठक में मौजूद शांति समिति एवं अंजुमन कमिटी के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव, उप प्रमुख एकराम अंसारी,उप मुखिया लालमोहम्म अंसारी, गोरा चांद सिंह,सहित अंजुमन कमिटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चैनपुर में बूथ एजेंटों को बांटे गए ई-कार्ड, 85% लक्ष्य पूरा
 
संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा