पर्यावरण संरक्षण

मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में पौधरोपण अभियान, छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रांची डॉक्टर वाइव्स एसोसिएशन के तत्वावधान में चलाया गया अभियान<br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में पौधरोपण अभियान, छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार को रांची डॉक्टर वाइव्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एसोसिएशन की संस्थापक झूमा सरकार, अध्यक्ष रेणु तिवारी, सचिव श्वेता सहित रेखा मिश्रा, सुषमा मिश्रा, भारती, पूनम झा और रेणु सिंह का कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ, तिलक एवं अतिथि वंदना गीत के साथ भव्य स्वागत किया.

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इसके बाद आयोजित सभा में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक दायित्वों पर अपने विचार साझा किए.

संस्थापक झूमा सरकार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर निरंतर प्रयास के माध्यम से निखारने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं और स्वच्छ पर्यावरण व पृथ्वी के संतुलन के लिए इनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया.

इस अवसर पर दिनेश परमार ने कहा कि बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय संकट को कम करने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण जरूरी है. स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है और पौधारोपण इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा, बासुकीनाथ नाग, मुकेश विश्वकर्मा, पंकज कुमार, एस.एन. तिवारी, राहुल सिंह, रविंद्र गंजू, मीना कुमारी, सुचिता कुजूर, प्रभा बरला, आशा देवी, विक्रम आनंद, संदीप लोहार, रामजी सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की शिक्षा निदेशक मीना सहाय एवं सेवानिवृत्त निदेशक मंडल अध्यक्ष कर्नल ए.आर. सिन्हा के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें: चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बहाली की मांग को लेकर अनशनकारियों के समर्थन में उतरी आजसू, नेताओं का आंदोलन तेज करने का संकेत

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा